कौन पथिक?
कौन पथिक?
राह-राही, वसंत - पतझड़,
संकरी पगडण्डी, उजड़ी सड़क,
तप्त धरा, पर अत्याहत पग,
यह कौन सा पंथी,
अरु. . . कौन पथिक।
सुर्ख नयन, विषाद संकुलित,
हिय घट, छलित. . .
मृषा- अनृत,
रुखे अधर . . .
अलिक मुब्तसिम,
अंधड़ दस्यु सह.....
लड़ता क्षण-क्षण,
यह कौन सा पंथी,
अरु. . .कौन पथिक।