STORYMIRROR

E S

Abstract

4  

E S

Abstract

वर्षा ऋतु

वर्षा ऋतु

1 min
469

बादलों की गड़गड़ाहट,

पक्षियों का चहचहाना

आसमान का मुस्कुराना,

है संकेत वर्षा ऋतु का आना।


किसानों की फसलें संवरती है,

पेड़ों को पानी मिलता है 

महीनों की उमस का मिटना,

 है संकेत वर्षा ऋतु का आना।


लोगो का ठंडी हवा के लिए घर से निकलना,

बच्चो का खुशनुमा मौसम में खेलना

कई दिनों से बढ़े तापमान का गिरना,

है संकेत वर्षा ऋतु का आना।


फूलो का प्रकृति की सुंदरता को निखारना,

जैसे रंग बिरंगे छातो का हाथो में आना

चाय के साथ गर्म पकौड़ियों को खाना,

है संकेत वर्षा ऋतु का आना।


बारिश के पानी में बच्चो का नहाना,

और भरे हुए पानी में कागज की नाव चलाना

बिजली की चमक और उसके शोर से डरना,

है संकेत वर्षा ऋतु का आना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract