STORYMIRROR

Shweta Sharma

Romance Tragedy

4  

Shweta Sharma

Romance Tragedy

कैसे वक्त गुजारा तुमने??

कैसे वक्त गुजारा तुमने??

1 min
380

उसकी शादी के दिन कैसे वक्त 

गुजारा तुमने,

कैसे उस दिन खुद को

संभाला तुमने,

रो दिए कहीं चुपके से जाकर

या चेहरे पर मुस्कुराहट को

बिछाया तुमने

आखिर कैसे वक्त गुजारा तुमने,

कैसे पहली मुलाकात को नज़रों 

से हटाया तुमने

कैसे उसकी बातों को

दिमाग से निकाला तुमने

आखिर कैसे वक्त गुजारा तुमने,

कैसे यादों को कहीं भेज दिया तुमने

कैसे दर्द को समेट लिया तुमने

कैसे सामना किया तुमने

आखिर कैसे वक्त गुजारा तुमने,

कैसे उसकी हंसी को भुला दिया तुमने

कैसे उसकी परवाह को बेपरवाह किया तुमने,

उसकी फोटो को देखकर

कैसे खुद को रोने से रोका तुमने

आखिर कैसे वक्त गुजारा तुमने।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance