STORYMIRROR

Shweta Sharma

Romance

4  

Shweta Sharma

Romance

दिल में है कुछ उथल पुथल

दिल में है कुछ उथल पुथल

1 min
416

फिल्म का नाम - असली नकली, सन् 1962

धुन- तेरा मेरा प्यार अमर                


दिल में है कुछ उथल पुथल, ×२

समझ ना पा रहा है मेरा मन,


मेरे दिल अब तू ही बता

क्यों ना बैठे तू शांत होकर,

कुछ कहा है क्या तुझे

किसी ने, आज कह भी दे,

बताने में अब देर ना कर

समझ ना पा रहा है मेरा मन,


दिल में है कुछ उथल पुथल,

समझ ना पा रहा है मेरा मन,


क्या तुझे मिला कोई

जिसको देखकर धड़कन बढ़ी,

बेकाबू हो गया है तू

थम गई वक्त की घड़ी,

कुछ तो तू इशारे अब कर

समझ ना पा रहा है मेरा मन,


दिल में है कुछ उथल पुथल, 

समझ ना पा रहा है मेरा मन,


मेरा दिल तू झूमकर

अब क्यों नाचने लगा,

क्यों तू इतना बेसब्र हो

यहां वहां ताकने लगा,

चलता क्यों तू इधर उधर

समझ ना पा रहा है मेरा मन,


दिल में है कुछ उथल पुथल, 

समझ ना पा रहा है मेरा मन!




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance