STORYMIRROR

Lata Bhatt

Romance

3  

Lata Bhatt

Romance

कैसे बताऊं

कैसे बताऊं

1 min
258

कैसे बताऊं सब को,

क्या है तेरे मेरे बीच का रिश्ता,

जब मैं खुद ही नहीं समझ पाई।

सदियों से चला आया है,

सदियों तक चलेगा,

कभी सोचा ही नहीं,

कैसे सोचूं इस के बारे में,

तू जो आँखो के सामने ही रहता हैं।

कभी जरुरत ही नहीं पड़ी

इस रिश्ते को नाम देने की।

यही तो मेरी पूंजी है

कैसे खोल दूँ सब के सामने,

क्यूँ बताऊं सबको,

क्या है तेरे मेरे बीच का रिश्ता।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance