जिंदगी एक तलाश है केवल
जिंदगी एक तलाश है केवल
1 min
387
आती जाती साँस है केवल,
जिंदगी एक तलाश है केवल।
मरने वाले लाखो यहाँ पर,
पाने वाले पचास है केवल।
जो अतीत में डूबे रहते,
जीना उनका इतिहास है केवल।
जो ख्वाबो में खोये रहते ,
जिंदगी उनकी आभास है केवल।
हाथ की लकीरे देखकर चले,
वे तकदीर के दास है केवल।
