STORYMIRROR

Yogita Takatrao

Drama Fantasy

4.0  

Yogita Takatrao

Drama Fantasy

काश ऐसा भी होता

काश ऐसा भी होता

1 min
930


काश ऐसा भी होता

आँखों को कोई

पढ़ने वाला भी होता

दिल में छुपे दर्द को

समझने वाला भी होता।


काश ऐसा भी होता

बिन बोले मुझसे

महसूस करने वाला भी होता

खामोशी को मेरी

पहचानने वाला भी होता।


काश ऐसा भी होता

दिल को तसल्ली मेरे

देने वाला भी होता

साथ रहूँगा सदा तेरे

ये कहने वाला भी होता।


काश ऐसा भी होता

क्या परेशानी है तुम्हें

कोई पूछने वाला भी होता

क्या चुभ रहा है मुझे

सुनने वाला भी होता।


काश ऐसा भी होता

बस मुझे परखने से परे

नजरिया मेरा देखने वाला भी होता

क्यूँ ये तन्हाइयाँ है

कोई जानने वाला भी होता।


काश ऐसा भी होता

काश ऐसा भी होता।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama