STORYMIRROR

Vijay Bhadoriya

Drama Romance Inspirational

4  

Vijay Bhadoriya

Drama Romance Inspirational

उम्मीद

उम्मीद

1 min
433

आँखों से बहते अश्कों में, मोती दिखलाने आया हूँँ,

जख्म दिए है दुनिया ने जो, घाव वो भरने आया हूँ

दिल से जो होती है बातें, वो बतलाने आया हूँ,

मीलों पैदल चलकर तुमको, तुमसे मिलवाने आया हूँ

साथ न दे जब कोई तुम्हारा, ख़ुद से दूर न जाना तुम,

कर लो ख़ुद को इतना पक्का, गम को हर सह जाना तुम

गम से है खुशियों का नाता, ये बतलाने आया हूँ,

मीलों पैदल चलकर तुमको, तुमसे मिलवाने आया हूँ

जिसको चाहा दिल से तुमने, जब छोड़ तुम्हें वो जाएगा,

दिल से देना उसको दुआएँ, चैन तुम्हें आ जायेगा

प्यार वही सच्चा है यारा, जिसमें यार रहे खुश हरदम,

मीलों पैदल चलकर तुमको, तुमसे मिलवाने आया हूँ


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Vijay Bhadoriya

Similar hindi poem from Drama