STORYMIRROR

बोधन राम निषाद राज

Action

3  

बोधन राम निषाद राज

Action

कारगिल विजय दिवस

कारगिल विजय दिवस

1 min
442

विजय पताका देश की, कभी न झुकने पाय

आओ प्यारे साथियों, ऊँचा ध्वज लहराय।


कारगिल पर जीत की, खुशी मनाये आज

दुश्मन के छक्के छुड़ा, दिए हमें हैं नाज।


बमबारी में भी डँटे, कभी न माने हार

भारत के जाँबाज हो, कौन करे तकरार।


डरना है किस बात पर, हम हैं पहरेदार

आओ आगे वीर अब, हो जाओ तैयार।


भारत माँ की आन पर, आँच न आने पाय

उठो वीर आगे बढ़ो, दुश्मन भी थर्राय।


विजयी भारत वर्ष हो, विश्व करे जय गान

प्राणों से प्यारा  लगे, मेरा  हिन्दुस्तान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action