STORYMIRROR

बोधन राम निषाद राज

Inspirational

3  

बोधन राम निषाद राज

Inspirational

स्कूल चले हम

स्कूल चले हम

1 min
1.9K

स्कूल चलें हम भाइयों, लेकर बस्ता हाथ

दीदी भाई संग में, आओ तुम भी साथ।


शिक्षा का अधिकार है, मिला सभी को यार

झटपट बस्ता लो उठा, हो जावो तैयार।


गीता मीना भी चलो, बबलू डबलू रोज

पढ़ना लिखना साथ में, करे ज्ञान की खोज।


पढ़ लिख नाम कमा चलो, ज्ञानवान हो सार

एक पढ़े घर भर पढ़े, सबको है अधिकार।


विद्यालय में आ पढ़ो, अक्षर ज्ञान अपार

चलो चलेंगे स्कूल हम, जन्मसिद्ध अधिकार।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational