STORYMIRROR

Neeraj pal

Abstract

4  

Neeraj pal

Abstract

कामना।

कामना।

1 min
23.9K

तेरी दया की नजरें रहे मुझ पर, यही मेरी कामना है

तुम तो हो करुणा के सागर, करूण- हृदय की याचना है


तुम ही हो मेरे माता-पिता, भली-भांति मैं यह जानता हूं

तेरी माया ने ही दूर किया मुझको, मैं तो यही मानता हूं


तुमसे कभी ना दूर रह सकूं, भक्ती ह्रदय में चाहता हूं

"मेरे पन "की चादर को हटा, अहंकार मिटाना चाहता हूं


तुम जैसा दाता ना कोई ,खाली हाथ न जाऊंगा

मुरादें पूरी होंगी मेरी, तेरा ही गुण नित गाऊँगा


खाली झोली ले घूमता फिरा, कोई ना बढ़ा कुछ देने को

तेरे सिवा ना किसी ने पूछा, तू आया सिर्फ दुख हरने को।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract