STORYMIRROR

Preeti Sharma "ASEEM"

Abstract

4  

Preeti Sharma "ASEEM"

Abstract

जय मां बगलामुखी

जय मां बगलामुखी

1 min
411

जय मां बगलामुखी 

पीतांबरा है नाम तुम्हारा

दसमहाविद्या में आठवां स्थान तुम्हारा


सिद्धिदात्री तुम कहलाती

वाक् सिद्धि को सिद्ध कर जाती


 वाद -विवाद में विजय दिलाती

 शत्रु का स्तम्भन कर जाती


पीतरूप मां को है प्यारा

 जन -जन को लगे हैं न्यारा


 पाप पाखंड को दूर है करती

 शत्रु की जीवा को हरती


"वीर रात्रि" की जो साधना करता

छत्तीस अक्षर मन में धरता


 कमी कोई रहने ना पाएं

तंत्रिका -मंत्रिका सिद्ध कर जाएं


बगला सिद्ध विद्या वह पाएं

एकाक्षरी मंत्र सिद्ध करे जाएं


 हर संकट से मां बचाएं

 बुद्धि सिद्धि जय मां से पाएं


 वीरवार को ध्यान जो करता

 मां से उसको ज्ञान है मिलता।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract