STORYMIRROR

Sonam Kewat

Romance Action Inspirational

4  

Sonam Kewat

Romance Action Inspirational

जोरू का गुलाम

जोरू का गुलाम

1 min
435

बीवी के नखरे सहते रहना

उसके हर बात को सुनते रहना 

खुशी और गम में उसका ख्याल रखना 

अगर मुझे जोरू का गुलाम बनाता है 

तो हां मैं जोरू का गुलाम हूँ


वो मेरे लिए परिवार छोड़ सकतीं हैं

मैं इन रिश्तेदारों की बातों से क्यों डरूँ

अगर मेरे लिए दिन भर परेशान रहतीं हैं

तो फिर मैं उस पर क्यों ना मरूँ 


पूरे परिवार के चेहरे पे खुशी आती है

जब भी उसका नाम आता है 

वैसे भी पति उसे कहते हैं

जो पत्नी के काम आता है 


आखिर क्यों परवाह करना 

उनका जो मायने नहीं रखते हैं 

वो अपने भी क्या अपने हैं जो 

दुख में आपको सामने नहीं दिखते हैं 


वह जिसे हासिल करना चाहती थीं 

हाँ, मैं वही मुकाम हूं 

अगर आपको लगता है कि 

मैं गुलाम हूं तो हां मुझे गर्व है कि 

मैं जोरू का गुलाम हूँ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance