STORYMIRROR

Neeraj pal

Romance

4  

Neeraj pal

Romance

जो तुम कहोगी

जो तुम कहोगी

1 min
682

जो तुम कहोगी वही मैं करूंगा।

तुम्हारे भरोसे प्रिय सब कुछ सहूँगा।।


ये जीवन समर्पित अब है तुम्हारे।

तुम ही मेरे सर्वस्व हो प्राणों से प्यारे।।

तुम्हें छोड़ अब मैं किस को गहूँगा।।

जो तुम कहोगी.....


न कोई शिकवा तुमसे न ही शिकायत।

करलो करालो जो प्रिय तेरी चाहत।।

उफ न करूंगा सब कुछ खुशी से सहूँगा।।

जो तुम कहोगी..........


तुम बिन मैं अधूरा सदा ही रहूँगा।

तुम्हारे ही आंचल तले सोता रहूँगा।।

कहना भी होगा कुछ तुम ही से कहूँगा।।

जो तुम कहोगी............


तुम बिन न कटे यह दिन और रातें।

खाली लम्हों में सिर्फ तुमको ही पाते।।

अब मैं हमेशा तुमको चाहता रहूँगा।।

जो तुम कहोगी.............


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance