STORYMIRROR

Anita Mandilwar Sapna(world record holder)

Fantasy Inspirational

4  

Anita Mandilwar Sapna(world record holder)

Fantasy Inspirational

जन्मदिन की बधाई

जन्मदिन की बधाई

1 min
336

जन्म दिन की बधाइयाँ 

आपके जन्मदिन पर

मिले यही उपहार।

खुशियाँ दुगुनी हो

ऐश्वर्य मिले अपार।।


आने वाला हर पल

लाये भविष्य सुनहरा।

बाधा न कोई आये

न मिले दुःख गहरा।।


उजली हो अमावस 

हर दिन हो वसंत जैसा।

सदा रहे अपनों का साथ

दिन हर खास ऐसा।।


मुस्कान दो सबको

सबसे खुशी मिले।

अपने सपनों का

हर संभव पुष्प खिले।।


इस जन्मदिवस पर

ईश्वर से विनती।

मिले इतने उपहार

कर न पायें गिनती।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Fantasy