STORYMIRROR

Ranjeeta Dhyani

Romance Inspirational

4  

Ranjeeta Dhyani

Romance Inspirational

ज़िन्दगी क्या है ?

ज़िन्दगी क्या है ?

1 min
397

ज़िन्दगी साथ है मेरे यार

कभी अपनों का, तो कभी परायों का

कभी सपनों का, तो कभी हकीकतों का

साथ है, ये साथ है

ज़िन्दगी साथ है मेरे यार।


ज़िन्दगी अहसास है मेरे यार

कभी अच्छा, तो कभी बुरा

कभी खूबसूरत, तो कभी अविस्मरणीय

अहसास है, ये अहसास है

ज़िन्दगी अहसास है मेरे यार।


ज़िन्दगी एक समां है मेरे यार

कभी ठिठोली, तो कभी क्रंदन

कभी रोमांचक, तो कभी उबाऊ

समां है, ये समां है

ज़िन्दगी एक समां है मेरे यार।


ज़िन्दगी प्यार है मेरे यार

कभी हंसाए, तो कभी रुलाए

कभी मिलाए, तो कभी सताए

प्यार है, ये प्यार है

ज़िन्दगी प्यार है मेरे यार।


ज़िन्दगी विश्वास है मेरे यार

कभी खुद पर, तो कभी दूसरों पर

कभी जान कर, तो कभी अनजान बन

विश्वास है, ये विश्वास है

ज़िन्दगी विश्वास है मेरे यार।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance