STORYMIRROR

Anjana Singh (Anju)

Inspirational

4  

Anjana Singh (Anju)

Inspirational

जिंदगी खुबसूरत है

जिंदगी खुबसूरत है

2 mins
339

जिंदगी खूबसूरत है

जिंदगी से प्यार करो

दो पल हँस कर गुजार दो

फिर नहीं मिलेगी जिंदगी


इस दुनिया में आकर 

जिंदगी मुस्कुराती है

कई रिश्तों से हमारी 

जिंदगी जुड़ जाती है


अपनों की मुस्कुराहट के संग

जिंदगी गुजर जाती है

दूसरों से चाह छोड़कर

छोटी-छोटी खुशियों में

जिंदगी मिल जाती है


दो पल की जो ये जिंदगी है

धूप -छाॅंव लिए खड़ी है

सुख -दु:ख की है कहानी

ये तों सदियों रीत पुरानी


हर पल हर दिन रंग

बदलती है जिंदगी

अपना एक रंग लेकर

बढ़ती जाती है जिंदगी


कुछ ख्वाब कुछ उम्मीदें

लेकर बढ़ती जाती जिंदगी

अंधेरों में रौशनी ढूंढ

लाती है जिंदगी


कभी खुशी की किरण चमकती

तो कभी गम की शाम भी ढलती

सुख दुःख तो है आना जाना

तुम सदैव मुस्कुराना


लोग अपनी जिंदगी से 

तुरंत ही घबरा जाते हैं

जिंदगी से उबकर

मौत को गले लगाते हैं

तुम सिर्फ नहीं अकेले जीवन में 

हर लोग धोखा गम खाते हैं 


खूबसूरत जिंदगी मिली है हमें

इसे कहां हम बार-बार पाते हैं

जिंदगी सुख दुख का रेला है

सोचो तो हर कोई अकेला है

फिर भी खुशियों का मेला है


भले मुश्किल भरे हो रास्ते

पर जिंदगी को जीते हुए

मंजिल खूबसूरत हो जाती है

धैर्य और संतोष के साथ 

राहें आसान हो जाती हैं


मन में खूबसूरती का एहसास हो

तो मुस्कुराहटें बढ़ जाती है

अदम्य साहस के साथ

लड़ने की हिम्मत आ जाती है


कल की बीती बातें हो 

या आने वाला कल

जिंदगी को गाते चलो 

आएगा ना यह पल

कुछ दूसरों की और 

कुछ अपने मन की करता चल


जीवन में सब कुछ संभव है 

जब तक है जिंदगी

एक बार जब त्याग दिया जीवन को

दोबारा मिलती नहीं जिंदगी


दो पल खुशियां बांट कर 

निभाते चलो जिंदगी

अंधेरों को रौशन कर सको

रौशनी से भरो जिंदगी



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational