STORYMIRROR

Anjana Singh (Anju)

Abstract

4  

Anjana Singh (Anju)

Abstract

कुछ शब्द हो जज़्बात भरें

कुछ शब्द हो जज़्बात भरें

1 min
349

कुछ दिल को हो छूने वाले

कुछ मन को टटोलने वाले

प्रेम स्नेह में हो डूबे

कुछ हो दिल्लगी से भरें 

कुछ शब्द चाहिए जज़्बात भरें 


कभी वफा का दम भरें 

कभी दर्द को कुछ कम करें

कभी आंखें भी नम करें

कभी चेहरे पर मुस्कान भरें

कुछ शब्द चाहिए जज्बात भरें


कभी होठों पर दुआ भरें

कभी हो हसरत से भरें

कभी कुछ शिकवा भी करें

पर जिंदगी में हो रंग भरें

कुछ शब्द चाहिए जज्बात भरें


कभी अनचाही खामोशी को तोड़े

और मन में कुछ उमंग भरे

दिल के राज खोलकर

 अंतर्मन को तृप्त करें

कुछ शब्द चाहिए जज्बात भरें


जिंदगी में सब कुछ हमारे 

नहीं होते आंखों से ही बयां

नहीं पढ़ पाता हर वक्त 

कोई किसी का मन

जरूरत पड़ती है जताने की भी

जो दिल को हमारे तृप्त करें 

कुछ शब्द चाहिए जज़्बात भरे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract