STORYMIRROR

Anjana Singh (Anju)

Others

4  

Anjana Singh (Anju)

Others

रंग दे पिया मोहे

रंग दे पिया मोहे

1 min
305

रंग दे पिया मोहे तू

अपने प्रीत के रंग में

ओढ़ फागुन की चुनरिया

होरी खेलूं मैं तेरे संग में


चहूं ओर है रंग बिखरी

नैनन करें धमाल

आ रंग में रंग दे बाह पकड़ के

मुख भर जाए गुलाल


हरी पीली रंगीली धरती 

अंबर भी नीला, सुनहरा, लाल

देखो फागुन के प्रेम में

पलाश भी हुआ है लाल


गालों पर तेरे मल कर गुलाल

मिलाऊं ताल से ताल

मस्ती हंसी ठिठोली के संग

 थोड़ा मैं भी कर लूं धमाल


थोड़ी सी भंग पीकर

खेलूं संग तेरे मैं होली

मस्ती में झूम जाऊं मैं

चाहे भीगे चूनर चोली


रंग दे पिया मोहे तू ऐसे रंग में 

कोरी ना रह जाए चुनरिया

ऐसा प्रीत रंग चढ़ा दे तू

उतरे ना सारी उमरिया


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन