STORYMIRROR

Amit Kumar

Abstract Fantasy

4  

Amit Kumar

Abstract Fantasy

जिंदगी जीना आसान नहीं होता

जिंदगी जीना आसान नहीं होता

1 min
339

जिंदगी जीना आसान नहीं होता, 

हर बस्ते में स्कूल का सामान नहीं होता। 

वैसे तो एक उम्र तक बच्चे होते है सभी, 

पर एक उम्र के बाद कोई बच्चा नहीं होता। 


बचपन में बड़े होने पर पता चला, 

बड़ा होना बचपन सा आसान नहीं होता, 

उम्मीद, जिम्मेदारी, परिवार, और बहुत, 

ये सब देखना आसान नहीं होता। 


बचपन का रूठना - मनाना तो अच्छा था, 

अब तो रूठना जैसे गुनाह है, 

खुद ही रूठ कर मान जाओ, 

एक उम्र के बाद कोई नहीं मनाता। 


इन बिंदुओं का क्या मतलब है? अब समझे,

एक आये तो रुकना, और ज्यादा तो चलना, 

रुक जाना या चलते रहना, हा हा हा हा

कुछ भी आसान नहीं होता। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract