STORYMIRROR

Amit Kumar

Children Stories Drama Inspirational

4.5  

Amit Kumar

Children Stories Drama Inspirational

हम बच्चे

हम बच्चे

1 min
424

हम बच्चे इस देश की धड़कन हैं, 

ये देश हमारा ही तन मन है, 

सब कुछ लूटा दें अपने वतन के वास्ते, 

यही हमारी जान और धड़कन है। 


भारत ही विश्व गुरु कहलाता है

दुनिया को ये राह भी दिखाता है, 

वेदों की रचना से भौतिक विज्ञान तक, 

रिश्तों की मर्यादा को भी समझाता है। 


शून्य से लेकर शून्य शिखर तक, 

धरती से तारा मण्डल तक, 

दुनिया जो भी बता रही है, 

सब ऋषियों ने समझाया है। 


हम बच्चे भी दुनिया में नाम कमाएंगे, 

दुनिया में खुद की पहचान बनाएंगे, 

विश्व पटल के माथे पर भारत का नाम हो, 

बस इतना सा मेरा करने का मन है। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन