STORYMIRROR

Pooja Srivastav

Classics Inspirational

4  

Pooja Srivastav

Classics Inspirational

जिंदा हैं तो जिंदगी है

जिंदा हैं तो जिंदगी है

1 min
382

जिंदा हैं, तो जिंदगी है, वो खूबसूरत पल हैं।

वरना मौत के बाद, तो बस यादें बन के रह जाना है।।

सभी व्यस्त हैं जिंदगी की भाग दौड़ में,

अपनी अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में।

जाने कहां गया , वो बचपन, वो खूबसूरत लम्हें,

वो ठहाके लगाने वाले दोस्त,

वो खिलखिला के हंसाने वाला बचपन।।

जिंदा हैं, तो जिंदगी है, वो खूबसूरत पल हैं।

वरना मौत के बाद, तो बस यादें बन के रह जाना है।।

जिंदगी रहते, अपने-अपनों से मिलते रहिए, 

कुछ समय सबके साथ बिताइए,

किसी के उदास चेहरे पे;

प्यारी सी मुस्कान लाइए।

बड़े बुजुर्गो के संग कुछ पल बैठ;

उनके किस्से कहानी सुनिए।

बच्चों के संग खेल; 

अपनी चिंताएं दूर भगाइए

दोस्तों के संग मेल जोल बढ़ाइए।।

जिंदा हैं, तो जिंदगी है,वो खूबसूरत पल हैं।

वरना मौत के बाद, तो बस यादें बन के रह जाना है।।

इससे पहले की समय हाथ से न निकल जाए,

जिंदगी को जी भर के जी लीजिए।

कुछ समय खुद को भी दीजिए।

जिंदगी को जी भर के जी लीजिए।

जिंदा हैं, तो जिंदगी है, वो खूबसूरत पल हैं।

वरना मौत के बाद, तो बस यादें बन के रह जाना है।

विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics