STORYMIRROR

Devendraa Kumar mishra

Tragedy

3  

Devendraa Kumar mishra

Tragedy

जिज्ञासा

जिज्ञासा

1 min
202

पढ़ कर समाचार पत्र 

बच्चा कर बैठा सवाल 

"पापा ये बलात्कार क्या होता है" 

बच्चे से ऐसे प्रश्न की थी न आशा 

बच्चे में बलात्कार का अर्थ जानने की थी घोर जिज्ञासा 

समझाने के लिए समझा दिया 

जब आदमी में बुरी बला का दैत्य सवार होता है, तो बलात्कार होता है 

लेकिन फिर न पूछ बैठे बच्चा ऐसा कोई प्रश्न 

और बलात्कार का अर्थ समझने लायक स्वयं न हो जाए 

तब तक हमने अखबार मंगाना बंद कर दिया।  



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy