STORYMIRROR

Usha R लेखन्या

Abstract

4  

Usha R लेखन्या

Abstract

जीवन

जीवन

1 min
237

जीवन है जीना, जीवन है मरना

जीना हर खुशी पर, मरना हर ग़म पर

जीवन है दौड़ , जीवन है मौज

दौड़ना हर कदम पर, मौज दौड़ की जीत पर


जीवन है साँस , जीवन है आस

साँस सब सहना, आस अच्छे की प्रतीक्षा में रहना

जीवन है मिलन, जीवन है विरह

मिलन विचारों का, विरह विचारों से


जीवन है भूख, जीवन है प्यास

भूख खुशी की, प्यास खुशी पाने की

जीवन है सफलता, जीवन है विफलता

सफलता समझने की, विफलता खुद को समझाने की


जब तक जीवन, तब तक अपनत्व

जीवन कुछ करने का स्वप्‍न

क्योंकि जीवन है जीना, जीवन है मरना

जीवन है जीना, जीवन है मरना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract