जीवन सफर में है
जीवन सफर में है
जीवन सफर में है
और रास्ते में दिलचस्प नजारें हैं
अपराध, राजनीति को देख देख
मुस्करा रहा है
राजनीति देश को अपराध
मुक्त करने का उद्घोष कर रही है
राजनीति और अपराध के
परस्पर सम्बन्ध टूट भी रहे हैं
और बन भी रहे हैं
और जिसे निर्णायक होना चाहिये
यानि हमारी ब्यवस्था
मौन भी है और
सक्रिय भी है
और हम खो गये हैं
राजनीतिज्ञ और अपराधी में
अंतर ढूंढने में।
अजीब सा प्रेम है हमारा
अपराध से
और हम एक राजनीतिक संस्था के
जिम्मेदार पदाधिकारी हैं।
आप जो भी हों
राजनीतिज्ञ हों
पत्रकार हों
सामाजिक कार्यकर्ता हों
आप के सामने संकट है
हमें पहचानने का।
