STORYMIRROR

मिली साहा

Inspirational

4  

मिली साहा

Inspirational

जीवन संगीत सुनो

जीवन संगीत सुनो

1 min
535

दिल से जुड़े जो मन की वीणा के तार,

छेड़ी ऐसी अद्भुत तान कि खुले मन के द्वार,

जीवन संगीत सुनों कण कण में है विद्यमान,

मिटाए मन के विकार करे औषधि का काम,

कल-कल करती नदियों में बहती हवा में संगीत,

धरती से आकाश तक हर फिज़ा मे संगीत,

पत्तों की खरखड़ाहट में संगीत,

चिड़ियों की चहचहाहट में संगीत,

आत्मा की अद्भुत आवाज है संगीत,

असीम शांति की अनुभूति है संगीत,

विभिन्नताओं के इस देश में संगीत है एक आवाज़,

सुख शांति से परिपूर्ण है दिलों को जोड़ने का साज,

संगीत सच्चा मित्र है ये ईश्वर का वरदान,

संगीत के बिना यह जीवन है रेगिस्तान,

संगीत विश्वास है ज्ञान है आध्यात्मिक है,

संगीत से निखरता हमारा व्यक्तित्व है,

दो आत्माओं को जोड़ दे संगीत में वो ताकत है,

बेजान जिंदगी का मीत खुदा की इबादत है।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational