STORYMIRROR

Sushma Tiwari

Inspirational

3  

Sushma Tiwari

Inspirational

रेशम के धागे

रेशम के धागे

1 min
267

ये जो दिखते हैं रेशम के धागे

नाज़ुक से, रंगीन से, कमजोर से

कलाई पर जाते ही वादे कई ये मांगे

उस भाई से, उस सैनिक से, उस रक्षक से


हाँ वो आ नहीं पाएगा इस राखी पर

बहना की देख राखी, कलाई पर इतराती 

डटा हुआ है जान लगा के सीमा पर

रक्षा का जो वचन दिया है, याद बहुत है आती


आँसू मत लाना बस उन आँखों में बहना

वचन निभाऊंगा हमेशा, भाई सन्देशा भेजे

देश में मेरी सारी बहने, उनसे बस यही कहना

खड़े है हम रक्षा में , प्यार कलाई पर सहेजे


मैं भाई भी हूँ, बेटा भी हूँ, हूँ किसी का सुहाग

मातृभूमि से भी किया है रक्षा का एक वादा

रक्षा बंधन पर मैं गाऊं देश गीत के राग

रक्षा वचन लिया है, सैनिक हूं मैं भाई से ज्यादा 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational