STORYMIRROR

Sushma Tiwari

Others

4  

Sushma Tiwari

Others

वो क्यों नही है सुनते?

वो क्यों नही है सुनते?

1 min
270

वो क्यों नहीं है सुनते, मेरे दिल की दुहाई 

जो कह ना सके हम, देता क्या नहीं सुनाई 


दिल में दबी थी बातें, होठों पे चली आई 

कह देंगे ग़र अगर हम, तो होगी रुसवाई


वादे किए थे उनने, सब लगते है हवाई 

सूखे हुए से मन में, ये आग क्यों लगाई 


दे दी है जो सजा तो, अब क्या दें हम सफाई 

उनको ख़ुदा था माना, क्या खूब है खुदाई


हालात कुछ है ऐसे, अभी देगा नहीं दिखाई

मेरे बाद यारों उनको, खाएगी मेरी जुदाई...


(मुझे इश्क है तुझी से - उम्मीद 1964)



Rate this content
Log in