STORYMIRROR

Alfiya Agarwala

Inspirational

3  

Alfiya Agarwala

Inspirational

ये भारत माता के लाल।

ये भारत माता के लाल।

1 min
273

ऐ भारत माता के लाल, तुझे शत शत नमन

करती हूँ तेरी कुर्बानी यूँ ही नहीं जायेगी,

इस कुर्बानी की गाथा ये मातृभूमि ना भूल

पायेगी।


तूने अपने प्राणों को न्योछावर कर हम सब

देशवासियों पर किया उपकार है।

ऐ भारत के लाल तुझे मेरा शत शत प्रणाम है।


सुन ले ये भारत के दुश्मन तेरी इस मक्कारी

की सजा जल्द तुझे सिखायेंगे।

कैसे वीर ये धरती पैदा करती है तुझ को हम,

बताएंगे।


काँप उठेगी तुम्हारी रूह भी पुश्तों तक,

फिर कभी हम पर हमला करने की तुम

सोच ना पाओगे।


सब धर्मों, से ऊपर हमको अपनी जननी प्यारी है।

इसकी तरफ जो आँख उठायेगा तो आँख निकाली

जायेगी, अपने वीर जवानों के खून की एक एक

बूँद का लेंगे हम हिसाब तुम से।


जिस तरह तुमने किया हमारी पीठ पर वार है।

सुन लो मक्कारों हमारे पास भी इस घात का

जवाब है।

ये न सोचो भारत भूमि को तुम आहत पहुंचा पाओगे।


एक एक जवानों की शहादत का बदला।

हम जब सौ -सौ करके लेंगे ,

तो तुम हाथ मलते रह जाओगे।

कश्मीर पर भारत का झंडा फिर हम फहराएंगे।

कश्मीर पर भारत का झंडा फिर हम फहराएंगे

जय हिन्द जय जवान!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational