STORYMIRROR

Vimla Jain

Action Inspirational

4  

Vimla Jain

Action Inspirational

जीवन के बाद मृत्यु से पहले

जीवन के बाद मृत्यु से पहले

1 min
548

जीवन के बाद किसी ने क्या देखा है

जो करना है वह मृत्यु से पहले ही करना होता है


यह तो ईश्वर की अजब माया है 

कोई नहीं जानता कि वह कहां से आया है

कहां को उसको जाना है, कहां से वह आया है ईश्वर का यह परम सत्य है

कि जो आया है उसको जाना है

यह किराए का शरीर जिसमें वह आया है

एक दिन उसको छोड़ कर वापस अनंत में विलीन हो जाना है ।

जो जैसा कर्म करेगा वैसा ही वापस जन्म पाएगा।

इस सिद्धांत के साथ अच्छे कर्म किए जा

तो वापस जन्म भी अच्छा मिलेगा।

जो कर्म रहे तेरे खराब तो जन्म भी तेरा खराब रहेगा।

आत्मा अजर अमर है 

जीवन के सारे रंग रूप,

सारे सुख दुख देख यहां।

जब जाए वापस, हाथ तेरे खाली होंगे।

ना कुछ तू ले जा पाएगा, तो अच्छी तरह जी कर, अच्छे कर्म करके 

अपने इस जीवन को तू सुधार।

और अपना आने वाला कल

आने वाला जीवन भी तू सुधार।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action