STORYMIRROR

GOPAL RAM DANSENA

Romance Inspirational

4  

GOPAL RAM DANSENA

Romance Inspirational

जीवन एक समझौता है

जीवन एक समझौता है

1 min
278

 देखना इजहार करना

ही बस प्यार नहीं है

ना इजहार किए तो छुट गये

हाँ इजहार किए तो लूट गये

बस इतनी सी नहीं जिंदगी

ये तो हर फैसले पर कचोटता है

जीवन तो एक समझौता है

वे हँसते हैं हम रोते हैं

वे रोते हैं हम हंसते हैं

वे जागते हैं हम सोते हैं

वे सोते हैं हम जागते हैं

अश्क की नदियां इन दो नैनों में

शूल सी हर बातें मन को खरोंचता है

जीवन तो एक समझौता है

दिखाते हैं हम यारों की हम भी सुखी हैं

सिसकता है मन फिर भी न हम दुखी हैं

वे रूकते हम मनाते

वे मनाते हम रूठते

कभी वे समझते कभी हम उलझते

कभी हम समझते कभी वे उलझते

चल रही भवसागर में ये जीवन नौका है

जीवन तो एक समझौता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance