STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Abstract Fantasy Inspirational

4  

सोनी गुप्ता

Abstract Fantasy Inspirational

झारखंड की यात्रा

झारखंड की यात्रा

1 min
323

झारखंड की यात्रा का पहला सफर 

बहुत ही अनोखा और अद्भुत रहा


चल पड़े संग लेकर हम नया उत्साह 

उत्साह जीवन का नए-नए रंगों संग 


बस में सवार गाते गुनगुनाते चल पड़े 

मौसम का लुत्फ उठाते बस निकल पड़े


हरियाली से भरपूर भगवान की दुआ 

पहाड़ियों को देख सुखद आश्चर्य हुआ 


पहाड़ियों का दर्शन और एक नई ताजगी 

नदियों का बहता जल शीतलता का अहसास 

 मानो लगा यही है जीवन का हिस्सा खास 


हरे भरे वो लहलहाते खेत ऊंचे -ऊंचे पर्वत 

हवा में ठंडक का स्पर्श सुखद एहसास हुआ 

अपनों का साथ और सुहाना यह सफर हुआ


स्मृति पटल पर आज भी अंकित है 

यह सुखद अनुभूतियाँ कभी ना धुंधली हो

हर पल जब भी हो स्मरण तो ताजगी का 

अहसास देती रहे झारखंड की यात्रा! 


झारखंड की यात्रा का पहला सफर 

बहुत ही अनोखा और अद्भुत रहा


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract