STORYMIRROR

Chanda Prahladka

Abstract

4  

Chanda Prahladka

Abstract

जागृति

जागृति

1 min
232

फ़िल्म का नाम - जागृति 

गाना - आओ बच्चों तुम्हें दिखायें झाँकी 


वीर जवानों के हाथों में, मिट्टी हिन्दुस्तान की,

रण भूमि में डटे रहे, क़ुर्बानी देते जान की।

जय - जय भारती ,जय- जय भारती 

जय - जय भारती, जय - जय भारती।


आज़ादी के दीवाने कब, माने लहू बहाने से,

रोक नहीं सकते युद्ध में,निज बलिदान चढ़ाने से 

तोड़ ग़ुलामी की ज़ंजीरें, जीत का तिलक लगाने से। 

पहन बंसती चोला चाहे, जन - जन के कल्याण की।

रण भूमि में डटे रहे, क़ुर्बानी देते जान की।

जय- जय भारती - ४


गोली की आवाज़ों से, मन जाती जिनकी दीवाली,

अपने घर को भूल, हमारे घर की करते रखवाली,

बंदूकों से होली खेलें, वीर जवानों की टोली।

नमन शहीद जवानों को, गाथा उनके सम्मान की,


शंखनाद से गूँजे धरती, भारत देश महान की।

जय- जय भारती, जय - जय भारती 

जय - जय भारती, जय - जय भारती।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract