STORYMIRROR

Chanda Prahladka

Abstract

4  

Chanda Prahladka

Abstract

दिल ही तो है

दिल ही तो है

1 min
232

फ़िल्म का नाम - दिल ही तो है 

गाना - चुरा ले न तुमको ये मौसम सुहाना 


तेजस्विनी करुणादायिनी माँ 

हे शारदे हे भवतारिणी माँ।

कमल दल वासिनी हंस वाहिनी माँ

हे भारती संकटाहारिणी माँ 

दिव्य ज्योत दायिनी हे स्वर देवी 


शुभ्र पट धारिणी संगीत देवी

ह्रदय ज्ञान से भर सुबुद्धि दात्री 

अमृत सुधा रस बरसादे देवी ।

उर आनंद बहे सुख दायिनी माँ 

तेजस्विनी करुणा दायिनी माँ


श्रद्धा भक्ति से दुख सारे दूर हो 

सौहार्द प्रेम नेह अंहकार चूर हो 

मृदु वाणी से जीत ले दिल सभी के

सुख शांति संयम तृप्ति भरपूर हो 

शत - शत नमन वीणा वादिनी माँ 

उज्ज्वल स्वरूपा वर दायिनी माँ-२


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract