STORYMIRROR

Chanda Prahladka

Abstract

4  

Chanda Prahladka

Abstract

मदारी

मदारी

1 min
233

फ़िल्म का नाम -मदारी

गाना - दिल लूटने वाले जादूगर 


एक युग बीता शुभ दिन आया 

यादों की घड़ियाँ संग लाया।

हर लम्हें गीतों से सजते,

ख़ुशबू ने जीवन महकाया।


स्नेह प्यार के बंधन में,

बँधकर हर पल को ज़ीया है।

भावों की कोमल कड़ियों को,

मीठे रिश्तों में पिरोया है।

गीतों के मुखड़े में लौटा,

गुजरे जीवन की है छाया।

हर लम्हें गीतों से सजते,

खुशबू ने जीवन महकाया।


बस दुआ यही हम करते हैं,

सूरज सम ज्योतिर्मय आँगन


तारों की चमक से रोशन नभ,

चंदा की चाँदनी मन भावन।

पलकों में जुगनू चमक उठे,

ख़ुशियों दामन में भर लाया।

हर लम्हें गीतों से सजते,

खुशबू ने जीवन महकाया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract