STORYMIRROR

Chanda Prahladka

Abstract

4  

Chanda Prahladka

Abstract

अप्रेल फूल

अप्रेल फूल

1 min
239

फ़िल्म का नाम -अप्रेल फूल

गाना - तुम्हें प्यार करते हैं करते रहेंगे 


प्यारी सी बिटिया दिल में छुपा लूँ 

तुमको निहारूँ या रब को दुआ दूँ।

ये कोमल हँसी तेरी मन को लुभाती 

मैं क़ुर्बान जाऊँ बता तुमको क्या दूँ।


हसीं चाँद तारों से रोशन शमा हो ,

भावो से सुंदर सजा आसमाँ हो ,

सदा ख़ुश रहो ये दिल की ज़ुबां है

हँसती रहो खिलखिलाता जहां हो 

संगीत की धुन पे महफ़िल सजा दूँ,

तुमको निहारूँ या रब को दुआ दूँ।

फूलों सा कोमल ये चेहरा तुम्हारा,


पलकों में सपनों का संसार प्यारा,

तुमको किसी की नज़र लग न जाये,

खुदा तेरी रहमत में सर को झुकाये।

धरा पे जन्नत का गुलशन खिला दूँ।

तुमको निहारूँ या रब को दुआ दूँ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract