STORYMIRROR

Jalpa lalani 'Zoya'

Drama Romance Fantasy

3  

Jalpa lalani 'Zoya'

Drama Romance Fantasy

इश्क़ का पैगाम

इश्क़ का पैगाम

1 min
208

तेरी ज़ुल्फ़ तले राहत देती हैं कुछ शाम,

तन्हाई में प्यास बुझाते तेरे यादों के जाम।


तेरी झुकी आँखों से फैला गहरा काजल,

लिख देता है मेरे दिल पर इश्क़ का पैगाम।


अंदाज़-ए-गुफ़्तगू तेरा दिल पर करता वार,

जब तूम भेजती हो यूँ इशारों से सलाम।


छूती है जब तेरे मीठे लबों से चाय,

दूर कर देती है मेरी दिन भर की थकान।


शाम-ओ-सहर दिल के कोरे काग़ज़ पर,

लिखता हूँ बस तेरा ही इक नाम।


चला दे गर मेरे दिल पर तू हुकूमत,

ये नाचीज़ बन जाए ताउम्र तेरा ग़ुलाम।

22nd January


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama