STORYMIRROR

मिली साहा

Romance

4  

मिली साहा

Romance

इश्क़ की सिफारिश

इश्क़ की सिफारिश

1 min
387


जादू -ए-इश्क़ का असर ऐसा दिलों को धड़कना सिखा दे,

एक खूबसूरत सा एहसास ऐसा जो जन्नत की सैर करा दे,


कशमकश में फँसी ज़िन्दगी को भी एक रास्ता मिल जाए,

जान से भी प्यारा हो कोई अगर तो इश्क़ इबादत बन जाए,

इश्क़ की सिफ़ारिश ये ज़मीं तो क्या आसमान भी करता है,

दो दिलों का मिलन सच्चा हो तो ये इश्क़ ज़िन्दगी बन जाए,


समंदर से भी गहरा है इश्क़ जो एक बार डूबे उबर ना पाए,

कोई तूफ़ान, कोई बवंडर भी इश्क़ को दिल से मिटा ना पाए,

हर साँस, हर धड़कन में एक नाम पैगाम बनकर बस जाता,

इश्क़ का जुनून ऐसा जो एक दूसरे के लिए कुर्बान हो जाए,


कहीं भी, कभी भी, किसी भी उम्र में दस्तक दे जाती इश्क़,

है सच्चा समर्पण ये, है दो दिलों की धड़कती आवाज़ इश्क़,

एक ही ख़्वाब, एक ही दुनिया बनती दिल की गहराइयों में,

आँखों से होते अहसास बयां लफ़्ज़ों की नहीं मोहताज इश्क़।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance