ईश्वर कहता है
ईश्वर कहता है
ईश्वर कहता है ऐ बंदे तुझे इस दुनिया मे भेज रहा हूँ
तुझे वहाँ जाकर करने है कुछ कर्म ऐसे
प्यार की ज्योत जलानी है सब के दिलो
मोह माया के बंधनों में बंध जाओगे तुम
खून के रिश्ते तुम को जन्म से मिल जाएंगे
दोस्ती के रिश्ते तुझको खुद बनाने होंगे
अपने नेक कर्मो से सबके दिलों को जीतना होगा
माँ के कदमो में ही तेरी जन्नत होगी
ईश्वर का दर्जा तुझे माँ और गुरु को देना होगा
शिद्दत से करनी होगी तुझे अपने रिश्तों की पूजा
नफरत का नहीं मोहब्बत का पाठ याद रखना होगा
जितने पाप तू करेगा उनका भी और तेरे पुण्य का
भी हिसाब में रखूंगा
ये सोचने की भूल ना करना कि मेरी नजर तुझ पर नहीं
तेरे हर कर्मो का हिसाब मैं हर पल का रखूँगा।
