STORYMIRROR

Tanha Shayar Hu Yash

Tragedy Fantasy

3  

Tanha Shayar Hu Yash

Tragedy Fantasy

हर रोज़ हर वक्त आँसू

हर रोज़ हर वक्त आँसू

1 min
271

 

हर रोज़ हर वक्त आँसू पिया करें, 

तू ही बता ज़िंदगी, तेरे बिन और कैसे जिया करें। 

 

हो पास मेरे समंदर भी तो क्या !

इससे भी गहरा तेरा गम, हम रोज़ घुट -२ पिया करें। 

 

हर रोज़ होता है बेकरार दिल मेरा ,

तू कहां खो गया है, ये लम्हे ख्वाबों को भी धुंधला करें। 

 

मैं चल रहा हूँ तेरे क़दमों के निशान पर ,

चाहता हूँ तुझे हर मोड़ पर, ये परछाई भी घटा जुदा करें। 

 

हर तमन्ना आज खफा सी लगती है यहाँ 

तेरे दीदार को नैन तरसे मेरे, मेरी पलकें इनसे लड़ा करें। 

 

मैं क्या करूँ मैं कहाँ जाऊं बता दर्दे दिल 

ज़िंदा हूँ आज तो तू साथ नहीं, मरने के बाद क्या दवा करें। 

  

हर रोज़ हर वक्त आँसू पिया करें, 

तू ही बता ज़िंदगी, तेरे बिन और कैसे जिया करें। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy