हर पल
हर पल
तेरा हर पल मेरे आसपास होना जरूरी नहीं
तेरी मौजूदगी का अहसास मुझमें हर पल है
तेरा बेवक्त बेमतलब मुझे टोकना जरूरी नहीं
तेरे प्यार की जूनूनियत का अहसास हर पल है
तेरा हर लम्हा मुझको ताकना जरूरी नहीं
तेरे बस पल भर निहारने का अहसास हर पल है
हर जन्म में मिलने का वादा करना जरूरी नहीं
इस जन्म में सिर्फ तेरे होने का अहसास हर पल है।

