STORYMIRROR

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Action Thriller

4  

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Action Thriller

हर हर महादेव

हर हर महादेव

1 min
56


हर हर महादेव नमो नम:,

हर हर शंकर नमो नमः।


थररर थररर भ्रकुटी कांपत,

नयनों में से अंगारे बरसत,

डम डम डम डम डमरु बाजत,

शंख नाद भयंकर गूंजत। 


त्रिपूरारी जय नमो नमः

हर हर महादेव नमो नमः। 


प्रलयंकारी क्रोध क्रोध कर,

त्रिभुवन में अति शोर मचावत,

त्राहिमाम होकर देव पूकारत,

"मुरली" नतमस्तक क्षमा याचत। 


गंगा धराय हर नमो नमः,

हर हर महादेव नमो नमः।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action