STORYMIRROR

Shivanand Pandey

Romance Tragedy Fantasy

3  

Shivanand Pandey

Romance Tragedy Fantasy

हमसे पूछिये...

हमसे पूछिये...

1 min
213

हमसे पूछिये कि क्या क्या हमारा जाएगा,

तू गया तो जमीं से इक सितारा जाएगा।


किसी की मौत पर खामोशी की चादर ओढ़ने वाले,

पूरी जमात खामोश रहेगी जब तू मारा जाएगा।


मोहब्बत में इतना कुछ दे के जा रहे है तुम्हें कि,

मेरे बाद भी तुमको मेरे नाम से पुकारा जाएगा।


मेरे कदमों में ढूंढना तो मिलेंगे तुमको,

सल्तनत का ताज जब तुम्हारे सर से उतारा जाएगा।


हम तो खुद को उसी दिन जीता हुआ मानेंगे,

जिस दिन तेरे लिए इश्क़ में सब कुछ हारा जाएगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance