STORYMIRROR

Deepa Vankudre

Action

4  

Deepa Vankudre

Action

हिरो

हिरो

1 min
265

देख कर फिल्में हाॅलीवूड की

सोचा मेरा भी कोई हीरो होगा, 

दिल का नेक, तन का खूबसूरत,

और कमजोरियों में जीरो होगा।


ज्यादा नहीं चाहूँगी, बस ले जाए,

हमारे सौर मंडल में घुमाने,

लाए, मंगल की लाली मेरे होंठों के लिए, 

और चाँद को मेरे बालों में सजाने।


कहूँगी, सूरज की किरणों से, 

बस, थोड़ा सा सोना ला दो,

तारों की चमक से ही सही,

थोड़े गहने बनवा दो।


कभी कभी मेरे अनुरोध पर,

किन्हीं महाखलनायकों से लड़ेगा,

अतीत में जा कर, एक दो,

डायनोसाॅर से भिड़ेगा।


माँ ने सुने जब मेरे विचार, 

तब पूछी मुझसे एक बात, 

"ऐसा कोई काफी न होगा,

जो सहे तुझे दिन- रात?"



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action