STORYMIRROR

Phool Singh

Drama Classics Inspirational

4  

Phool Singh

Drama Classics Inspirational

हिंदी

हिंदी

1 min
285

हिंदी


हिंदी है पहचान हमारी

जान हमारी शान हमारी

हमें उच्च संस्कृति की सौगात दिलाती, हिंद की भाषा बड़ी सुंदर प्यारी।।


लिपि देवनागरी में लिखी है जाती

शुद्ध व्याकरण जिसकी वर्तनी न्यारी 

भिन्न भाषाओं को खुद में समेटे, राजभाषा जो राष्ट्र की वाणी।।


विरासत, परंपरा, संस्कार की सच्ची संवाहक

देश की आत्मा हिंदी हमारी

सरल, सहज जो सुगम कहलाती, सेतु आधुनिकता की भाषा हमारी।।


अनुवाद नही ये संवाद की वाणी 

प्रभावशाली जो परिवर्तनकारी

भारतीय मूल्यों को हर रोज बढ़ाती, इतिहास रच रही ये भाषा व्यवहारी।।


भारतीय भाषाओं की महानदी जो 

बनी जागरूकता की एक निशानी

विश्व इतिहास की तीसरी भाषा, एकता-अखंडता है जिसकी जीवन शैली।।


फैल रही जग में धीरे-धीरे

गढ़ रही हर दिन नई कहानी

देश-विदेश में छाप छोड़ती, हिंद की भाषा ये हिंद की वाणी।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama