STORYMIRROR

Saini Nileshkumar

Drama Others

3  

Saini Nileshkumar

Drama Others

यूँ तो आसान है

यूँ तो आसान है

1 min
202

यूँ तो आसान है तेरी आदत को भूल पाना

काश! तेरी यादों को मिटाना उतना आसान होता

यूँ तो आसान है तुझसे फिरसे बात करना 

काश! उतना आसान होता तेरे सामने खुलके रो पाना

यूँ तो आसान है तुझे देख फिर से मुस्कुरा देना

काश! उतना आसान होता तेरे बिना ज़िन्दगी को देख मुस्कुराना

यूँ तो आसान है हर रिश्ता जिंदगी का 

काश! उतना आसान होता तेरे साथ मेरा रिश्ता

यूँ तो आसान है सफऱ जिंदगी का

काश! उतना आसान होता तेरे साथ का सफर

यूँ तो आसान है ज़िन्दगी

काश! उतना आसान होता तू ज़िन्दगी मे. 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama