हिंदी हम सबका सम्मान है
हिंदी हम सबका सम्मान है
हिंदी हम सबका सम्मान है,
हिन्दुस्तानी का अभिमान है।
हिंदी दिवस मनाएंगे हम,
विशेषताओं के ज्ञान से,
दीप प्रज्जवलित कर,
नव-प्रवर्तन लाएंगे हम,
हिंदी दिवस मनाएंगे हम।
अहा, अरे, वाह ! जैसे,
चमत्कारी शब्दों की खान है,
मनोभावों को उकेरने की,
अनोखी- अद्भुत पहचान है,
साहित्यकारों को जानकर,
मनोभावों की भाषा को,
सशक्त-समृद्ध बनाएंगे हम,
हिंदी दिवस मनाएंगे हम।
लचीली, जनसंपर्क, स्नेहमयी,
सम्मानित भाषा को अपनाकर,
सहज- सरल बोलने- लिखने की,
समानता को जान जाएंगे हम,
हिंदी दिवस मनाएंगे हम।
गौरव मई भविष्य की ओर,
भाषा-शैली विकसित कर,
क्रमानुसार क्रियान्वित कर,
कौशल गुणवत्ता अपनाकर,
सम्पन्नता की ओर जाएंगे हम।
हिंदी दिवस मनाएंगे हम।
