STORYMIRROR

राजेश "बनारसी बाबू"

Action Classics Inspirational

4  

राजेश "बनारसी बाबू"

Action Classics Inspirational

जीत जाएंगे हम

जीत जाएंगे हम

1 min
237

हौसला ना हारेंगे हार कर भी

जीत जाएंगे।

मांँ तेरी आशीर्वाद से हम मौत

में भी परचम लहराएंगे।

दुश्मनों का फौज हो मांँ या हो

गम की ऊंची दीवारें।


अगर हो मांँ पापा आपका साथ

तो कम ना होगा हौसला मेरे पास।

जीत जाएंगे हम अगर आप हो मेरे हमकदम।

आज गम के बादल मंडरा रहे हैं।

न कोई हमारे साथ आ रहे हैं।


मम्मी आपका साथ ही काफी है

पापा का आशीर्वाद भी काफी है

लक्ष्य से मांँ कभी भटकूंगी नही।

धूप छांव से कभी डरूंगी नहीं।

आरजू मेरी बढ़ती जाएगी मांँ

बिना लक्ष्य के भूख प्यास

सताएगी नहीं मांँ।


पापा का गिरवी रखा खेत

जीत की याद दिलावे हैं मांँ

धान की फसल में अम्मा

पानी भी छुड़वावे है ना माँ।


बहन की पीले हाथ करवा रहे हैं ना मांँ

अपने गांव के कच्चे झोपड़ी बनवाने है ना मांँ।

आपको मगलसूत्र दिलवाने है ना मां।

जीत जाएंगे मांँ अगर आप का साथ हो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action