हे बारिश क्या हुआ है ...
हे बारिश क्या हुआ है ...
हे बारिश क्या हुआ है तुम्हें क्यों इतना बरस रहे हो ?
हे बारिश क्या हुआ है तुम्हें क्यों हैरान कर कर रहें हों
हे बारिश क्या हुआ है तुम्हें क्यों इतना सता रहे हो ?
हे बारिश क्या हुआ है तुम्हें क्यों इतना नाराज़ हो मुझसे
क्या गलती है मेरी इतना तो कहो फिर बरस लेना ..
हे बारिश क्या हुआ है तुम्हें क्या तुम्हें अब मेरी फिक्र नहीं है,
प्यार नहीं है ... एक बार बता दो मुझे ...
हे बारिश याद रखना मैं रूठी तो फिर नहीं मिलूंगी,
तरस जाओगे मिलने के लिए पर मिलना ना होगा ..
हे बारिश तुम तो मुझे जानते ही हो में कभी बेवजह बात नहीं करती,
एक बार जो कह दिया सो कह दिया
आखरी बार तुम्हें कह रही हूं , क्या हुआ है तुम्हें बारिश क्यों बरस रहे हो इतना,
तुम्हें पता है की में कभी किसी को छोड़ कर नहीं जाती
इसलिए तुम मुझे हैरान कर रहे हो ना ?
तुम्हें पता है की में तुम्हें कितना प्यार करती हूं लेकिन याद रखना है बारिश
तुमसे ज्यादा मैं अपनी कलम से प्यार करती हूं ,
जितना बरसना हो बरसो बारिश तुम मुझे अपने प्यार में भीगा नहीं सकते ..
बरसते बरसते यूं ही थक जाओगे, जब हम रूठ जाएंगे तब यूं ही
तन्हा तन्हा तुम तरस जाओगे, लेकिन हम ना मिल पाएंगे,
तब तुम कहोगे मैं तो मज़ाक कर रहा था प्रियतमा ...

