STORYMIRROR

Shivanand Chaubey

Inspirational

2  

Shivanand Chaubey

Inspirational

हौसला

हौसला

1 min
103


हार जाए हार भी गर हौसला रख

भाग्य और कर्मों में अपने फ़ासला रख


चूम लेगी कदमों को तेरी सफलता

जीवन में कर्मों का अपने सिलसिला रख


सोच ना होगा यहाँ क्या भाग्य में

किस्मतों पे भी भरोसा यूँ न कर

भाग्य का अपने विधाता खुद है तू

साहिलों पे मंज़िलों का कारवाँ रख


वास्ते कुछ भी तेरे मुमकिन नहीं

नभ् में तेरे बस चाहतों का पंख हो

कहना शिवम् तुमसे है बस इतना मेरा

तुफानों में भी कश्तियों से सामना रख --!!



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational